मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया। 98 वर्षीय दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी मौत की खबर आई। उनके निधन की जानकारी दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
With a heavy heart and profound grief, I announce the passing away of our beloved Dilip Saab, few minutes ago.
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) July 7, 2021
We are from God and to Him we return. - Faisal Farooqui
सांस लेने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया था
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका इलाज कर रहे पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर जलील पारकर ने भी यह खबर दी। दिलीप कुमार हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे। दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपडेट दे रही थीं। वहीं इससे पहले भी दिलीप कुमार इस साल 3 बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। हालांकि कुछ ही दिनों में उन्हें छुट्टी भी दे दी गई। लेकिन इस बार फैंस और करीबियों की लाख दुआओं के बाद भी दिलीप साहब अलविदा कह इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

पिछले साल खो दिए भाई
बता दें कि पिछले साल दिलीप कुमार ने अपने दो छोटे भाइयों 88 वर्षीय असलम खान और 90 वर्षीय एहसान खान को कोरोना के कारण खो दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना बर्थडे और वेडिंग एनिवर्सरी भी नहीं सेलिब्रेट किया। सायरा बानो ने बताया था कि भाइयों की मौत की खबर उन्हें काफी देर तक नहीं दी गई।
आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें
विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।