राजेंद्र नगर थाने की टीआई अमृता सोलंकी ने बताया कि नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ उत्तम यादव ने जीतू पटवारी के खिलाफ लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है। यादव ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह पालदा के दुर्गानगर में सफाई व दवा का छिड़काव करने गया था। तभी जीतू पटवारी का उससे विवाद हो गया और उसने अभद्रता करते हुए दवा छिड़कने का काम रोक दिया।
भाजपा नेताओं के दबाव में लिखी गई रिपोर्ट
दरअसल, 15 सितंबर को इंदौर के दुर्गा नगर में जीतू पटवारी और उत्तम यादव के बीच दवा छिड़काव के समय कहासुनी हो गई थी। घटना के बाद डॉक्टर उत्तम यादव निगम कर्मचारियों को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने लिखित आवेदन मांगा, लेकिन कुछ देर बाद यादव रिपोर्ट लिखवाने से पीछे हट गए। उन्होंने लिखित में कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। बीजेपी नेता उमेश शर्मा ने फौरन एक ट्वीट किया और कहा कि उत्तम यादव कांग्रेस नेता अरुण यादव के रिश्तेदार हैं। उन्होंने यादव के कहने पर ही कार्रवाई करने से इनकार किया है। मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा। निगम कर्मचारियों ने भी थाने पर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को यादव फिर थाने पहुंचे और जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें
विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।