महानायक अमिताभ ने कहा कि कुली की शूटिंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था, तब उन्हें हिपेटाइटिस वाला रक्त चढ़ गया। इस वजह से उनका 15% ही लीवर काम कर रहा है, लेकिन उन्होंने टेस्ट कराया, सही समय पर इलाज कराया और आज वो जिंदा हैं। उन्होंने तत्काल जांच की आवश्यकता पर बल दिया।
वहीं इस मौके पर टीना अंबानी की आंखों में आंसू भर आए। कार्यक्रम में बोलते हुए टीना ने कहा कि यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है। हमने 2009 में मुंबई का अस्पताल खोला, अब हमने मध्य प्रदेश में अस्पताल खोला है। बोलते-बोलते टीना की आंखों में आंसू भर आए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के लिए इंदौर सबसे अच्छा शहर है। यह शहर नए भारत का इतिहास लिख रहा है। हमने अस्पताल खोलने के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहर को चुना।
मरीज हंसते हुए जाएं, तो मन प्रसन्न होता है...
इस इवेंट में दिवंगत धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन अंबानी भी वर्चुअली शामिल हुईं। कोकिलाबेन ने कहा आज का दिन मेरे लिए अहम है। हमने इंदौर में एक आधुनिक अस्पताल खोला है। अस्पताल खुलने के बाद आज टीना का सपना साकार हो गया। कोकिलाबेन ने कहा कि अस्पताल में लोग रोते हुए आते हैं, लेकिन हंसते हुए जाएं, तो मन प्रसन्न होता है। यही हमारा प्रयास रहेगा।
बिग बी 20 मिनट तक अस्पताल में घूमे

फीता काटने के बाद अमिताभ बच्चन भी नौ मंजिला अस्पताल में घूमे। वह आईसीयू यूनिट, ओटी, लैब गए। इस दौरान टीना अंबानी उन्हें अस्पताल की खूबियों के बारे में बताती रहीं।
आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें
विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।