इंदौर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) कक्षाओं के छात्रों के लिए 2023-24 विद्यालयीन वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से प्रारंभ होंगी। 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। एक परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से 01:30 बजे और दूसरी परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। कुल मिलाकर, बोर्ड परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक चलेंगी, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए उचित समय मिलेगा।
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया है, जिनकी आयोजन 1 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक होगा। इसके लिए संबद्ध स्कूलों में व्यावसायिक परीक्षा/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन 14 नवंबर से 14 दिसंबर 2023 तक आयोजित किए जा रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट यानी cbse.gov.in या cbse.nic.in पर विजिट कर सकते है।
इसके अलावा, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से आरंभ होंगी, जिसमें संस्कृत का एग्जाम 19 फरवरी, हिंदी का 21 फरवरी, इंग्लिश का 26 फरवरी, साइंस का 2 मार्च, सोशल साइंस का 7 मार्च, गणित का 11 मार्च और कंप्यूटर का 13 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 15 फरवरी से शुरू होंगी, जिनमें एंटरप्रेन्योरशिप, फिजिकल एक्टिविटी का एग्जाम 15 फरवरी को होगा, बायोटेक्नोलॉजी का 16 फरवरी, हिंदी का 19 फरवरी, कॉस्ट अकाउंटिंग का 21 फरवरी, इंग्लिश का 22 फरवरी, रिटेल, वेब एप्लिकेशन का 23 फरवरी, केमिस्ट्री का 27 फरवरी, और फाइनेंसियल मार्केट मैनेजमेंट का 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें
विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।