अक्टूबर में 26 ट्रेनें रद्द, दिवाली पर यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट
इंदौर। भारत में लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन का सफर करना लोगों की पसंद है। लेकिन हाल के समय में यात्रियों को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कई ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। इस महीने, खासकर दिवाली से पहले, यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

रद्द की गई ट्रेनों का कारण
भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नई पटरियों का निर्माण कर रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि बिलासपुर रेलवे डिवीजन पर नई पटरियों को जोड़ने का कार्य चल रहा है।

कैंसिल ट्रेनें
  • यहां अक्टूबर में रद्द होने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों की सूची दी गई है:
  • बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18234) - 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक।
  • इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18233) - 01 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक।
  • बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18236) - 30 सितंबर से 9 अक्टूबर तक।
  • भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18235) - 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक।
  • जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11265) - 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक।
  • अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11266) - 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक।
  • बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18247) - 01 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक।
  • रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18248) - 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक।
  • रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 11751) - 04, 07 व 09 अक्टूबर को।
  • चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 11752) - 05, 08 और 10 अक्टूबर को।
  • लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12535) - 03, 07 और 10 अक्टूबर को।
  • रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12536) - 04, 08 व 11 अक्टूबर को।
  • दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22867) - 04 और 08 अक्टूबर को।
  • निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22868) - 05 व 09 अक्टूबर को।
  • दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18203) - 06 और 08 अक्टूबर को।
  • कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18204) - 07 और 09 अक्टूबर को।
  • दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18213) - 06 अक्टूबर को।
  • अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18214) - 07 अक्टूबर को।
  • दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18205) - 03 अक्टूबर को।
  • नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18206) - 05 अक्टूबर को।
  • चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 08269) - 03 से 11 अक्टूबर तक।
  • चंदिया रोड-चिरमिरी-पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 08270) - 03 से 11 अक्टूबर तक।
  • चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 05755) - 05, 08 और 10 अक्टूबर को।
  • अनुपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 05756) - 05, 08 व 10 अक्टूबर को।
  • कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल (गाड़ी संख्या 06617) - 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक।
  • चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल (गाड़ी संख्या 06618) - 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं