![]() |
आस्था की डुबकी और उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारी
![]() |
महाकुंभ में स्नान के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा,
"मैं प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही उज्जैन सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ यहां आया हूं। महाकुंभ में स्नान का अवसर कई जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है।"
उन्होंने संगम में स्नान कर प्रदेश की जनता, विशेष रूप से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज के हर वर्ग की समृद्धि की प्रार्थना की।राजस्थान के मुख्यमंत्री का आध्यात्मिक संदेश
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपने परिवार के साथ संगम में पवित्र स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने कहा,
"महाकुंभ हमारी संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। हम सौभाग्यशाली हैं कि 144 वर्षों के बाद आए इस दिव्य आयोजन में डुबकी लगाने का अवसर प्राप्त हुआ।"
![]() |
यूपी सरकार की व्यवस्थाओं पर संतोष
महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने इस महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी लगाएंगे डुबकी
बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की श्रद्धा इस महाकुंभ में साफ दिख रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के बाद अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 13 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करेंगे। उनके साथ बीजेपी के सांसद और विधायक भी इस धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे।
महाकुंभ-2025 केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और विरासत का भव्य प्रतीक बन चुका है। इस आयोजन में देशभर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, और अब विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस पवित्र स्नान का पुण्य लाभ ले रहे हैं। आने वाले दिनों में यह आयोजन और अधिक ऐतिहासिक बनने जा रहा है, जिसमें देश के शीर्ष नेता, संत और श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।तीर्थराज प्रयाग में आज त्रिवेणी संगम में स्नान के पश्चात पवित्र संगम क्षेत्र में स्थित जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज के शिविर में उनसे भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 8, 2025
श्रद्धेय महाराज जी के सानिध्य एवं आशीष से प्रदेश विकास एवं जनसेवा के मेरे संकल्प… pic.twitter.com/owvYRt1N1v
आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें
विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।